विरंजक चूर्ण का रसायनिक सूत्र क्या है? | viranjak churn ka rasayanik sutra kya hai?
- Ca(HCO3)2
- Ca3N2
- CaOCl2
- Ca(NO3)2
उत्तर: CaoCl2 , इन चरो विकल्पो मे से विकल्प (c) सही है।
विश्लेषण:
- विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र CaOCl2 है।
- विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्सिक्लोराइड है अथवा कैल्सियम हाइपोक्लोराइट भी है।
बनाने की विधि:
- विरंजक चूर्ण को शुष्क बुझे हुए चुने तथा क्लोरीन के साथ क्रिया करके बनाया जाता है।
Ca(OH)2+Cl2→CaOCl2+H2O
भौतिक गुण:
- विरंजक चूर्ण हल्के पीले रंग का होता है।
- यह जल मे घुलनशील होता है।
- इसमे क्लोरीन की गंध बहुत ज्यादा आती है।
रासायनिक गुण:
- यह तनु अम्लो से क्रिया करके क्लोरीन गैस निकलती है।
CaOCl2+2HCl→CaCl2+H2O+Cl2
CaOCl2+H2SO4→CaSO4+H2O+Cl2
- यह जल से क्रिया करके नवजात ऑक्सीज़न निकलता है। जो रंगीन पदार्थो से क्रिया करके उसे रंगहिन बना देता है।
2CaOCl2+2H2O→CaCl2+Ca(OH)2+2HClO
HClO→HCl+O
उपयोग:
- इसका उपयोग जल को शुद्ध करने मे किया जाता है।
- प्रबल ऑक्सीकारक होने के कारण अनेक उद्योगो मे प्रयुक्त होता है।
जैसे: कागज उद्योग,कपड़ा उद्योग इत्यादि
- यह क्लोरोफॉर्म के निर्माण मे भी काम आता है।
जाने: कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?
Tags: viranjak churn ka rasayanik sutra, viranjak churn ka rasayanik naam, viranjak churn ka formula, viranjak churn ka rasayanik sutra kya hai